29 अप्रैल 2015 - 14:52
 ईरान अदन की खाड़ी में स्वाधीन रूप से काम कर रहा है

ईरान की नौसेना के प्रमुख ने कहा है कि अदन की खाड़ी में मौजूद अधिकांश देश, नैटो की देख-रेख में काम करते हैं किंतु ईरान, चीन व रूस स्वाधीन रूप से काम कर रहे हैं।

ईरान की नौसेना के प्रमुख ने कहा है कि अदन की खाड़ी में मौजूद अधिकांश देश, नैटो की देख-रेख में काम करते हैं किंतु ईरान, चीन व रूस स्वाधीन रूप से काम कर रहे हैं।
एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने ईरान के चौंतीसवें बेड़े को अदन की खाड़ी में भेजे जाने के बारे में कहा कि ईरान की नौसेना वर्ष 2007 से अदन की खाड़ी में मौजूद है और अरब व पश्चिमी मीडिया इस बेड़े के बारे में हो हल्ला मचा कर ईरान के विरुद्ध वातावरण बनाना चाहता है। उन्होंने ईरान द्वारा यमन को हथियार भेजे जाने के समाचार का खंडन करते हुए कहा कि जहाज़रानी के अंतर्राष्ट्रीय संघ के अनुरोध पर ईरान, अदन की खाड़ी में मौजूद है और यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का पालन किया है और वह कभी भी अन्य देशों की समुद्री सीमा में प्रविष्ट नहीं हुआ है, यहां तक कि समुद्री लुटेरों का पीछा करते हुए भी वह, देशों के तटों और बंदरगाहों तक जाने की अनुमति होने के बावजूद अन्य देशों की जल सीमा में नहीं घुसा है।
ईरान के नौसेना प्रमुख ने इस प्रश्न के उत्तर में कि इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के उप प्रमुख ने कहा है कि यदि हमारे सैन्य ठिकानों के निरीक्षण की कोशिश की गई तो हम गर्म सीसे से उसका जवाब देंगे, यदि आपसे ईरान की समुद्री क्षमताओं के निरीक्षण का आग्रह किया गया तो आपका जवाब क्या होगा? कहा कि हम अधिक गर्म सीसे से उसका जवाब देंगे।